RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: डीसी ने तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थापितो का किया स्थानांतरण।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)08 मई।उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखण्ड संसाधन केन्द्रों में तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित/कार्यरत्त लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों को स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित किए गए लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों में (01) प्रदीप कुमार शुक्ला काण्डी से मझिआँव, (02) प्रेम नीलम समद रमना से डण्डई (03) मानिक चंद गुप्ता रमकण्डा से चिनियाँ (04) चंदन कुमार नगर उँटारी से खरौन्धी (05) प्रभाकर कुमार सिन्हा गढ़वा से रमकण्डा (06) ब्रम्हदेव राम भवनाथपुर से धुरकी (07) मनुज कुमार सहाय चिनियाँ से मेराल (08) राकेश कुमार तिवारी डण्डई से नगर उँटारी (09) अरुण कुमार गुप्ता धुरकी से रमना (10) राकेश रौशन तिर्की मझिआँव से काण्डी (11) अभय कुमार रंका से गढ़वा (12) धनन्जय प्रसाद गुप्ता भंडरिया से बरडीहा तथा (13) धनन्जय प्रसाद गुप्ता को मेराल से रंका का नाम शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि स्थानांतरण आदेश जारी करने के पश्चात् सभी संबंधित प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक को निदेश दिया गया है कि स्थानांतरित लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर को नवपदस्थापित प्रखण्ड संसाधन केन्द्र में योगदान हेतु दिनांक- 12.05.2025 तक हर हाल में विरमित करना सुनिश्चित करेंगे। सभी स्थानांतरित लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर का माह मई 2025 के मानदेय का भुगतान नवपदस्थापित प्रखण्ड संसाधन केन्द्र से ही देय होगा।
उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा को स्पष्ट निदेश दिया गया है कि नवपदस्थापित प्रखण्ड संसाधन केन्द्र में योगदान के फलस्वरूप दिनांक- 13.05.2025 को अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत कराएंगे। जिन कर्मियों के द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया गया होगा तो 13 मई को उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गढ़वा:‘सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा’ और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन।

rktvnews

सरकार की नई नियमावली 2023 ने नियोजित शिक्षकों को बोर्ड की जगह रोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया,सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा: पंकज कुमार सिंह “मंटु”

rktvnews

नवादा:दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पवित्र नगरी ओंकारेश्वर आगमन पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:महामना मालवीय मिशन बिहार इकाई की बैठक वीकेएसयू आरा में संपन्न।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment