RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:बर्जर पेंट द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र गौतम कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने छात्र को दी बधाई।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 13 जून। बर्जर पेंट द्वारा कोलकाता में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता “कलर ऑफ जॉय 2024” में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र गौतम कुमार ने हिस्सा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौतम हजारीबाग (झारखंड) के निवासी हैं। वे विश्वविद्यालय में चित्रकला (एम.एफ.ए. अंतिम वर्ष) के छात्र हैं।प्रतियोगिता में गौतम ने विभिन्न चित्रकारी का प्रदर्शन किया, जिसे प्रथम स्थान दिया गया। बर्जर पेंट के द्वारा छात्र गौतम को उनकी उपलब्धि पर पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की राशि तथा मोमेंटो प्रदान किया गया।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय विभिन्न कलाओं के क्षेत्र में नया आयाम गढ़ रहा है, जिसका लाभ यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी न किसी रूप में मिल रहा है। छात्र अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर रहे हैं और कला जगत में अपना नाम रौशन कर रहे हैं।
छात्र की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय न केवल अपने शिक्षण व प्रशासनिक व्यवस्था के लिए भारत में विख्यात है, वरन विद्यार्थियों की लगन, मेहनत व प्रशिक्षण से विश्वविद्यालय अलग ही ऊंचाइयों को छू रहा है। संगीत के विद्यार्थी मुंबई जैसे महानगरों में जाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर बड़ा कलाकार बन रहे हैं। छात्र गौतम ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। कुलपति डॉ. शर्मा ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Related posts

भोजपुर:संयुक्त किसान मोर्चा,केंद्रीय श्रम संगठन,खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर देशव्यापी चेतावनी प्रदर्शन दिवस के तहत जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना आयोजित।

rktvnews

नर्मदा में सुपोषण के स्वयंसेवकों से प्रीति अदाणी ने की मुलाकात!अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने गुजरात के आदिवासी जिले में बिताया एक दिन।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने डूंगरपुर के देवल में सीएलजी सदस्यों व आमजन से किया संवाद।

rktvnews

महाराजा कॉलेज पूर्ववर्ती छात्र संघ का सम्मेलन 22 मार्च के बदले अब 31मार्च को होगा:महासचिव डा निर्मल कुमार सिंह

rktvnews

कृषि विज्ञान केंद्र में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत उ0प्र० लोक सेवा आयोग द्वाराडिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक तथा कोषाधिकारी/लेखाधिकारीपद पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

Leave a Comment