RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति 22-23 संबंधित बैठक की अध्यक्षता की।

सीतामढ़ी/बिहार 04 जुलाई।जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में धान अधिप्राप्ति वर्ष 2022- 23 से संबंधित बैठक आहूत की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि सीएमआर प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। जिले में सीएमआर भुगतान का प्रतिशत 93. 65% है। दिनांक 3 जुलाई 2023 तक प्राप्त सीएमआर की मात्रा 59256. 552 एमटी है।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिलो पर ही कैम्प करें। सभी मिलर्स की जांच की जाए। जिनके द्वारा कोताही बरती जा रही है उन मिलरों को स्पष्टिकरण करें। का जरूरत पड़े तो प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है। उन्होंने डीएम एसएफसी को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से भी सभी मिलों का मोनेटरिंग करना सुनिश्चित करें।खराब प्रदर्शन करने वाले पॉक्सो पर भी करवाई करना सुनिश्चित करें। सभी बीसीओ अपने स्तर से सीएमआर गिराने हेतु गंभीरतापूर्वक प्रयास करेंगे। माह जुलाई तक शत-प्रतिशत सीएमआर गिराना सुनिश्चित करेंगे। इसमें कोताही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपूर्ति

आपूर्ति के समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि जून माह का खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण किया जा चुका है।जुलाई का एसएफसी के द्वारा 83% डिस्पैच हो चुका है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि खाद्यान्न का वितरण सेम माह में 25 तारीख तक करवाना सुनिश्चित किया जाए। सभी अनुमंडल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे इसका मोनेटरिंग करेंगे साथ ही वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। निर्देश फिये गया कि आम लोगों के बीच प्रचार प्रसार करें कि खाद्यान्न उपलब्ध है।।
वहीं राशन कार्ड के समीक्षा के क्रम में आरटीपीएस काउंटर पर ऑनलाइन आवेदन की संख्या कम होने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए सभी अनुमंडल अधिकारियों को चेताया कि वे अपने स्तर से इसका मोनेटरिंग करें कि आखिर किस परिस्थिति में आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त आवेदनों की संख्या काफी कम है जबकि ऑनलाइन आवेदनों की संख्या अधिक है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में साइबर कैफे का औचक निरीक्षण किया जाए। डाटा एंट्री ऑपरेटर के कार्यों का भी निरीक्षण करें।उन्होंने सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों का राशन कार्ड बनवाएं। साथ ही उन्हें राशन उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित कराया जाए।

Related posts

राजस्थान:स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की पुख्ता व्यवस्था की जाए – मुख्य निर्वाचन अधिकारी।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

जामिया मिल्लिया इस्लामिया भारत की सर्वोच्च रैंक वाला केंद्रीय विश्वविद्यालय बना, और समस्त भारतीय संस्थानों में तीसरे स्थान पर रहा; THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 401–500 बैंड में पहुँचा।

rktvnews

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के कल आरा आगमन को तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

राजद शिष्ट मंडल ने गुडी पंचायत मुखिया पति की हत्या पर परिजनों से मिल जताई संवेदना!तत्काल कानूनी कार्रवाई का दिया आश्वासन।

rktvnews

13 मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की बैठक आयोजित

rktvnews

Leave a Comment