RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल को फोटोग्राफर भूमेश भारती ने अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून( उत्तराखंड)11 जुलाई।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन देहरादून में फोटोग्राफर भूमेश भारती ने शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।
इस संकलन में श्री भारती द्वारा हवाई यात्रा के दौरान लिए गए उत्तराखण्ड के प्रमुख स्थलों के एरियल फोटोग्राफ्स को प्रस्तुत किया गया है, जो राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता और भौगोलिक विविधता को अत्यंत आकर्षक रूप में दर्शाते हैं।
राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक का अवलोकन करते हुए श्री भारती के समर्पण एवं तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री भारती द्वारा खींचे गए ये छायाचित्र उत्तराखण्ड की आत्मा को छूने वाले हैं। यह पुस्तक न केवल हमारे प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य का परिचायक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय समृद्धि का जीवंत उदाहरण भी है।

Related posts

भोजपुर:चंदवा सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय ज्ञान कथा यज्ञ संपन्न।

rktvnews

छपरा:वैश्य समाज छपरा का होली मिलन समारोह।

rktvnews

राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ताशकंद अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:सनोज राम की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भाकपा-माले एवं आरवाइए ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला!

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट और केन्द्रीय कानून मंत्रालय से मांगा जवाब

rktvnews

चतरा:ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में चतरा में बड़ा कदम।

rktvnews

Leave a Comment