RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक देवरी प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र भेलवाघाटी में गिरिडीह पुलिस द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में हुए शामिल।

समाज के हरेक जरूरतमंद और वंचित नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ लाभान्वित करना मुख्य उद्देश्य।

विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे उचित: उपायुक्त

युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल सामग्री का किया गया वितरण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड) 24अगस्त।गिरिडीह जिले के वंचित लाभुकों का उत्थान सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिले के सुदूर इलाकों में निवासरत ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, इस दिशा में सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने देवरी प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र भेलवाघाटी में गिरिडीह पुलिस द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय अधिकारियों का पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया।

मौके पर उपायुक्त ने समाज के वंचित लोगों के बीच केंद्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया।

इसके अलावा उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु उनके बीच खेल सामग्री यथा पुस्तक, कैरमबोर्ड, बैट, बॉल, फुटबॉल के अलावा कॉपी, पेन, पेंसिल आदि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग नियमित रूप से सक्रिय समस्या समाधान पर ज़ोर देती है और अधिकारियों को तत्काल, अंतर्निहित जन सुरक्षा समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। समस्या समाधान को सभी पुलिस कार्यों में शामिल किया जाना चाहिए और निर्णय लेने के प्रयासों का मार्गदर्शन करना चाहिए।

Related posts

प्रधानमंत्री से आलोक मेहता ने की भेंट।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की बैंकर्स के साथ बैठक!जनपद स्तरीय अधिकारी और बैंकर्स का आपस मे अच्छा कॉर्डिनेट हो।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय बिएनाले–2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

rktvnews

24 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment