RKTV NEWS/अनिल सिंह,03 मई। प्रखर व नामी-गिरामी पत्रकार रवीश कुमार के माँ के असामयिक निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने शोक व्यक्त किया है। यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के लिए अपनी प्रखर वाणी से समस्या उठाने वाले रवीश कुमार को जन्म देने वाली माँ धन्य है।शोक व्यक्त करने वालो में यूनियन के महासचिव अरुण प्रसाद आदि प्रमुख थे।

