RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : विधायक ने रतनपुरा की मुख्य संपर्क सड़क को बनाने के लिए विधान सभा मे किया तारांकित प्रश्न

बिहार विधान सभा मे अपनी मांग रखते भाजपा विधायक राकेश रंजन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जुलाई। बिहार विधान सभा के मानसून सत्र मे भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राकेश रंजन ने रतनपुरा गाँव की पूरी तरह से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मुख्य संपर्क सड़क एवं नाली बनाने की मांग की है। बिहार विधान सभा मे विधायक राकेश रंजन ने सरकार से भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के रतनपुरा गांव की मुख्य संपर्क सड़क जो पूरी तरह से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा क्षेत्र मे समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है जिससे स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उत्तर में मंत्री, पंचायती राज विभाग, दीपक प्रकाश ने कहा कि वस्तुस्थिति यह है कि जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा के पत्रांक 2196, दिनांक 18/7/2026 के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि भोजपुर जिला के पुलिस ने भेजा अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के रतनपुरा गांव मे प्रश्नगत स्थल पर वित्तीय वर्ष 2026-27 मे ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत रतनपुरा गाँव मे जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मुख्य संपर्क सड़क का निर्माण कार्य एवं जल निकासी हेतू नाला के निर्माण कार्य को पूर्ण करा दिया जायेगा। योजना का क्रियान्वयन राशि की उपलब्धता के आलोक मे प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

Related posts

नई दिल्ली में 15वीं पेंशन अदालत का किया गया आयोजन।

rktvnews

मानव अधिकार आयोग ने बिहार के कैमूर जिले में पुलिस कर्मियों की उदासीनता की वजह से इलाज में देरी के कारण सांप के काटने से पीड़ित की मौत की खबर का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

rktvnews

परिवारवादी और क्षेत्रीय पार्टियों की समाप्ति का संकेत है चुनाव परिणाम:राजेश सिंह

rktvnews

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशेष:अखंड भारत की एकता के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प “एक भारत – श्रेष्ठ भारत – आत्मनिर्भर भारत” को साकार करने का अवसर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment