रामनरेश राम गरीबों के सच्चे हिमायती थे: सांसद सुदामा प्रसाद
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अक्टूबर।भाकपा-माले के तत्कालीन सहार के पूर्व विधायक रामनरेश राम के निधन की 16 वीं बरसी पर क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया!इस दौरान सबसे पहले उनके तस्वीर माल्यार्पण किया गया,उसके बाद उनके याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है!संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि रामनरेश राम भोजपुर के सामंतवादी विरोधी वर्ग संघर्ष के सबसे अगुआ व्यक्ति थे जिनके नेतृत्व में गरीबों ने अपने मुक्ति की लड़ाई की शुरुआत थी जो आज पूरे देश में लड़ाई जारी हैं!उन्होंने आगे कहा कि सचमुच में समाजिक बदलाव के महानायक थे एवं उच्चे दर्ज कम्युनिस्ट नेता थे!संचालन नगर सचिव सुधीर सिंह ने किया!
संकल्प सभा में राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,राज्य कमेटी सदस्य संगीता सिंह,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला स्थाई समिति सदस्य राजनाथ राम, जिला स्थाई समिति सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह,आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद,ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,आइसा जिलाध्यक्ष विकास कुमार,आइलाज नेता अमीत कुमार बंटी, जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा,दीनानाथ सिंह, बालमुकुंद चौधरी,कलावती देवी,नगर कमेटी सदस्य हरिनाथ राम,मिल्टन कुशवाहा,संतविलास राम,साहिल अरोरा,राजा श्रीवास्तव,राजू प्रसाद,किरन प्रसाद,सुमित कुमार,रितेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

