RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सिविल सोसायटी का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई। अलोकतांत्रिक पुलिसिया कार्रवाई एवं व्यवस्था की कथित असंवेदनशीलता के विरोध में सिविल सोसायटी, आरा के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना की शुरुआत हाल में छात्रों पर हुए कथित पुलिसिया हमले की निंदा तथा उसके विरोध में आक्रोश व्यक्त करने के साथ हुई।इस अवसर पर “वर्तमान परिस्थितियों में बुद्धिजीवियों की भूमिका” विषय पर विशेष विमर्श का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि सामाजिक परिवर्तन और जनचेतना के निर्माण में साहित्यकारों, शिक्षकों, कलाकारों, पत्रकारों और चिंतकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे समय में यदि बुद्धिजीवी मौन रहते हैं, तो उनका मौन भी एक सामाजिक और नैतिक प्रश्न बन जाता है।
विमर्श सत्र की अध्यक्षता सुशील कुमार ने की। अशोक मानव ने विषय प्रवेश कराया, जबकि लालजी शर्मा ने संचालन एवं सुनील कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में विजय मेहता, राकेश कुमार सिंह, मंटू सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, दीपक कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, उदय पासवान, सतीश पटेल, ओ.पी. पांडेय, अमित सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, छात्र-युवाओं और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया।

Related posts

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग में आयुर्वेद प्रक्रिया पुस्तिका के मसौदा के लिए आयोजित कार्यशाला का समापन।

rktvnews

गया:पदाधिकारी एवं कर्मी को जिला पदाधिकारी द्वारा दिलवाया गया मतदाता शपथ।

rktvnews

निगम के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली सहित अन्य मामलों को ले एकजुट हुए फुटपाथी मछली व्यवसाई,संगठन का किया गठन।

rktvnews

हर गाँव में बैंकिंग सुविधा होगी वर्ष 2024 तक : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

भारतीय मजदूर संघ भोजपुर इकाई ने मनाया विश्वकर्मा पूजा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नरवाई जलाई तो नहीं मिलेगा सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ, एमएसपी पर फसल उपार्जन भी नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment