नारनौल/महेंद्रगढ़ 29 दिसंबर। तमिलनाडु में आयोजित होने वाले 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 के लिए हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता के चयन के लिए 1 से 4 जनवरी तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में ट्रायल लिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 1 जनवरी को हॉकी व वालीबाल पुरुष खिलाड़ियों के टीमों का ट्रायल ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में लिया जाएगा। इसी प्रकार 2 जनवरी को फुटबॉल व हॉकी महिला खिलाड़ियों के टीमों का ट्रायल ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को कबड्डी पुरुष खिलाड़ियों व 4 जनवरी को कबड्डी महिला खिलाड़ियों के टीमों का ट्रायल ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में लिया जाएगा।
