RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने खेकड़ा की अस्थायी गौशाला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

गौअष्टमी पर प्रमुख सचिव ने गौवंशों को गुड़-केला खिलाया, सेवा और करुणा भाव के साथ पशुओं के संरक्षण का आह्वान किया।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 अक्टूबर। शासन से जनपद नोडल अधिकारी के रूप में नामित आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने आज खेकड़ा स्थित अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संरक्षित पशुओं की स्थिति, स्वास्थ्य, आहार व्यवस्था तथा देखरेख से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया।
गौशाला में कुल 98 गौवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 31 नर एवं 67 मादा हैं। नोडल अधिकारी ने मौके पर उपस्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी गौवंशों को समय पर चिकित्सा सुविधा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में आहार, चारा एवं जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में पशुओं को आहार की कमी न होने पाए।
नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि गौशालाओं का नियमित निरीक्षण एवं निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाए तथा प्रत्येक भ्रमण में कमियों को चिन्हित कर उनका तत्काल सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि बीमार पशुओं के उपचार हेतु नियमित रूप से चिकित्सक जांच करे।
इस अवसर पर गौअष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में नोडल अधिकारी ने गौवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया, उन्हें माला पहनाई, और निराश्रित बेजुबान पशुओं को संरक्षित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह न केवल संस्कृतिक दृष्टि से बल्कि पर्यावरणीय और मानवीय दायित्व के रूप में भी महत्वपूर्ण है कि हम गौवंश की देखरेख को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उपेक्षा पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी निकेत वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:पुलिस शहीद दिवस पर जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर :भाजयुमो ने राहुल गांधी के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

भोजपुर:कृषक खाद बीज और दवा का उचित प्रयोग कर लाभ उठावें :डा पीके द्विवेदी

rktvnews

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान ने दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथी सम्मेलन का आयोजन किया।

rktvnews

व्यंग्य 🤪 बैसाखियां हैं… बैसाखियों का क्या?

rktvnews

बक्सर: डीएम सहिला का फरमान,सरकारी स्थलों पर अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स एवं बैनर लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment