RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं:जिलाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को ईवीएम/वीवीपैट (EVM/VVPAT) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, लॉग बुक के संधारण, प्रवेश-निष्कासन नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा बैकअप व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि वे बिना अनुमति अपने ड्यूटी स्थल से नहीं हटें तथा वेयरहाउस की 24 घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लॉग बुक में प्रत्येक व्यक्ति के प्रवेश एवं निकास का विधिवत अंकन किया जाए तथा वेयरहाउस परिसर को हमेशा सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखा जाए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और अनुशासन के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:भारत स्काउट और गाइड ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर महादलित टोलों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत स्वच्छता युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

रांची गौशाला प्रांगण में फलदार पौधों का वृक्षारोपण।

rktvnews

महेंद्रगढ़:नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने की लोक शिकायत के अपीलीय मामलों की सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं की उड़ान के नए-नए आयाम को देखकर गदगद हुए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फ़ाउंडेशन के सीनियर प्रोगाम ऑफिसर अंजनी कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment