RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सनोज राम की सकुशल बरामदगी और न्यायिक जाँच की मांग को लेकर भाकपा-माले एवं आरवाइए ने बिहिया में स्टेट हाइवे 102 को जाम किया!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जुलाई।बिहिया प्रखंड के गंज निवासी सनोज राम की सकुशल बरामदगी और न्यायिक जाँच की मांग को लेकर भाकपा-माले एवं आरवाइए ने बिहिया में स्टेट हाइवे 102 जाम किया !
यह मार्च बिहिया ब्लॉक गेट से निकलकर शहर के सब्जी मंडी,डाक बंगला चौक से होते हुए धरहरा पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया!
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखण्ड सचिव कॉम हरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 13 अगस्त 2025 को सनोज राम मजदूरी करने दोघरा गये थे शाम में देर होने पर सनोज राम ने अपने भाई मनोज राम को मोबाइल पर फोन पर कहा कि मुझे धरहरा मुसहर टोली के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तो उनके भाई मनोज राम ने फिर काॅल किया सनोज राम ने कहा कि पुलिस मुझे बेरहमी से पीट रही है मुझे किसी तरह बचा लिजिए तब उनके परिवार के लोग स्थानीय उत्पाद विभाग के थाना में गये तो उनके परिवार के लोगों को भगा दिया गया और कहा गया कि यहां किसी को गिरफ्तार नहीं गया है!जब वे गिरफ्तार किए गए थे तब उनकी पत्नी का तीन माह का बच्चा था उनकी पत्नी का बच्चा तो कुपोषण के कारण बच्चा जन्म लेने के बाद ही उसकी मृत्यु हो गई!उनके पिताजी ने तब अगले दिन स्थानीय बिहिया थाना लिखित आवेदन दिया लेकिन आज तक उस आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया!इस सवाल पर सांसद सुदामा प्रसाद ने भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मिलकर
सनोज राम की सकुशल बरामदगी की मांग की थी लेकिन आजतक सनोज राम बरामद नहीं हुए तब जाकर उनके पिताजी गौरीशंकर राम ने पिछले दो माह पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तब हाईकोर्ट ने दोषी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव निरंजन केशरी ने कहा कि जिस तरह बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार में पुलिस राज स्थापित किया जा रहा है जिसके चलते पुलिस की मनमानी की घटनाएं चरम पर पहुंच गया है!
भोजपुर जिला प्रशासन बताएं कि सनोज राम पुलिस हिरासत से कैसे गायब हो गए?इसका जिला प्रशासन को जवाब देना होगा और उनकी सकुशल बरामदगी करनी होगी नहीं तो भाकपा-माले एवं आरवाइए आगे भोजपुर सहित पूरे बिहार में चक्का जाम कर आंदोलन को तेज किया जाएगा! और अगर सनोज राम की हत्या हो गई होगी तो परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने,दोषी पुलिसकर्मियों पर दोहरे हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की!
प्रतिरोध मार्च में उत्तम जी, आइसा जिला सचिव जयशंकर जी, RYA जिला सचिव निरंजन केशरी जी, शाहपुरा नगर सचिव बैजू कुशवाहा जी, आइसा जिला उपाध्यक्ष अनूप जी , विमल जी, आनंद शर्मा जी, धीरज जी, अरविंद जी, फिरोज जी, दीपू राम जी, अजय जी, गुड्डू यादव जी, विद्रोही जी, विश्वकर्मा जी, विवेकानंद जी, कमलेश गोसाईं जी, अभिषेक पासवान सहित कई लोग शामिल थे!
सभा का संचालन आइसा जिला सचिव कॉम. जयशंकर जी ने किया!

Related posts

रायपुर : मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन बुकिंग सुविधा प्रारंभ।

rktvnews

महाकुंभ का महाराजनीतिकरण: क्या होगा अंजाम?

rktvnews

रायपुर : मुरिया दरबार में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मांझी-चालकी से किया सीधा संवाद।

rktvnews

आगामी कार्यक्रम और बूथ सशक्तिकरण के लिए भाजपा भोजपुर की बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बंधुआ मजदूरों के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन हेतु कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

Leave a Comment