RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )10 जुलाई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, पायल राज, अग्निशमन पदाधिकारी, रवि रंजन सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत की।

rktvnews

भोजपुर:जदयू महानगर कार्यालय में मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

दुमका में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ।

rktvnews

जनहित के लिए काम करें मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन जी : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

गया:कॉमन रिव्यू मिशन टीम ने की जिला पदाधिकारी ने मुलाकात।

rktvnews

दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र,बिहार में मतदाता सूची के “विशेष गहन पुनरीक्षण” को ले जताई चिंता, रोक लगाने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment