RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भारतीय राजनीति का संक्रमण काल था आपातकाल :आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जून।आपातकाल की घोषणा की बरसी (वार्षिक तिथि) पर अखिल भारतीय जनसंघ जिला इकाई द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में “आपातकाल और संपूर्ण क्रांति के सामाजिक-राजनीतिक परिणाम” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारत भूषण पाण्डेय ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्षरत विपक्षी नेताओं को निबद्ध करने के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी थी। नागरिकों के सारे संवैधानिक अधिकारों को निरस्त कर सरकार ने निरंकुशता और तानाशाही का जोरदार प्रदर्शन किया जिसे जनता ने एकजुट होकर उखाड़ फेंका। किंतु संपूर्ण क्रांति और जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आन्दोलन में जो लोग उभर कर आए उन्होंने कांग्रेस शासन से भी अधिक बढ़चढ़कर भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अवसरवाद, और जातिवाद पर आधारित राजनीति की शुरुआत की जिसके कारण योग्य लोगों का राजनीति की मुख्यधारा में आना सर्वथा असंभव हो गया है। शुरू में अपराधी राजनेताओं की सहायता करते थे अब राजनेता अपराधियों के सहायक हो गए हैं।जनसंघ अध्यक्ष ने राजनीति को अपराध, भ्रष्टाचार, अवसरवाद और जातिवाद से मुक्त कर संपूर्ण क्रांति की उद्घोषणा को साकार करने पर बल दिया।राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र नारायण सिंह (अधिवक्ता) ने कहा कि जे पी के चेलों ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ तिवारी (अधिवक्ता) ने कहा कि आपातकाल के बाद जनता पार्टी प्रयोग विफल रहा और आज तक जनता आपत्तिकाल में शासन-प्रशासन के सामने लाचार हो जा रही है और अपनी लड़ाई अपने लड़ने के लिए बाध्य है।वोट की राजनीति ने समाज को कई खंडों में बांट दिया है और किसी भी मुद्दे पर उकसाने एवं अराजकता फैलाने का नाम ही राजनीति हो गया है।इस दुःखद स्थिति को बदलना आवश्यक है और इसके लिए अच्छे लोगों का आगे आना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश पाण्डेय, स्वागत मधेश्वर नाथ पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन ध्रुव कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर ब्रजकिशोर पांडेय, विश्वनाथ दूबे, निलेश कुमार मिश्र, सियाराम दूबे, वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

पटना: मतदान के दिन मतदान हेतु RAPIDO की सेवाएं होंगी मुफ्त।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया।

rktvnews

बीएसएनएल ने तीसरी तिमाही में ₹262 करोड़ का मुनाफा कमाया- 2007 के बाद पहला मुनाफा।

rktvnews

एस०डी०आर०एफ० की टीम के द्वारा आम लोगों एवं छात्र-छात्राओं को बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया।

rktvnews

सोलहवें वित्त आयोग (XVIएफसी) ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों (वाईपी)/सलाहकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया।

rktvnews

भोजपुर:संयुक्ता देवी की पुण्यतिथि पर रोटी बैंक द्वारा राहगीरों को पिलाया गया ग्लूकोज़ सी।

rktvnews

Leave a Comment