RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पटना:गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई राष्ट्रीयगीत-गोष्ठी!ध्वज भारत का लहराएगा सर्वत्र समग्र संसार में: डॉ अनिल सुलभ

पटना/बिहार 26 जनवरी। भारत का 75वाँ गणतंत्र दिवस, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में समारोहपूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय-ध्वज का आरोहण सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने किया। ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में डा सुलभ ने देश के अमर बलिदानियों के साथ, स्वतंत्रता-संग्राम में योगदान देनेवाले साहित्यकारों और कवियों को भी स्मरण किया और कहा कि स्वतंत्रता-संग्राम में साहित्यकारों का सबसे बड़ा अवदान था। कवियों के प्रेरणादायक गीतों और आग उगलती लेखनी ने ही नहीं उनके त्याग और बलिदान ने भी आंदोलन को बल प्रदान किया।
डा सुलभ ने कहा कि संविधान सभा द्वारा 14 सितम्बर,1949 को लिए गए उस निर्णय का, कि ‘हिन्दी’ भारत की सरकार के कामकाज की भाषा, अर्थात ‘राज-भाषा’ होगी, अबतक अनुपालन नहीं हो सका, यह संविधान की भावना की उपेक्षा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि अब कोई भी समय गँवाए विना ‘हिन्दी’ को देश की ‘राष्ट्र-भाषा’ घोषित करें !
इस अवसर पर एक राष्ट्रीयगीत-गोष्ठी भी आयोजित हुई। चंदा मिश्रा द्वारा वाणी-वंदना से आरम्भ हुई इस गीत-गोष्ठी में सम्मेलन की उपाध्यक्ष डा मधु वर्मा, बच्चा ठाकुर, शुभचंद्र सिन्हा, डा प्रतिभा रानी, जय प्रकाश पुजारी, डा शालिनी पाण्डेय, इन्दु उपाध्याय, नूतन सिन्हा, सुजाता मिश्र, सिद्धेश्वर, शंकर शरण मधुकर, ई अशोक कुमार, अरविंद अकेला, नरेन्द्र कुमार, पवन कुमार वर्णवाल तथा डा आर प्रवेश ने अपने गीतों से राष्ट्रीय-भाव का प्रसार किया। अपने अध्यक्षीय काव्य-पाठ में डा अनिल सुलभ ने कहा कि “नत होगी दुनिया सारी, श्रद्धा,सम्मान प्यार से / ध्वज भारत का लहराएगा, सर्वत्र,समग्र संसार में।”
गीत-गोष्ठी का संचालन कवि-पत्रकार डा ध्रुव कुमार ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन कृष्णरंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर अभिजीत काश्यप,बाँके बिहारी साव, नीरव समदर्शी, चितरंजन भारती, डा रेणु काश्यप, संजीव कर्ण, डा चंद्रशेखर आज़ाद, मयंक कुमार मानस, नन्दन कुमार मीत, सदानन्द प्रसाद, डा राकेश दत्त मिश्र, डा आशुतोष कुमार, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, रमेश चंद्र झा, उदयचंद्र ठाकुर, माधव अग्रवाल, दिगम्बर जायसवाल आदि बड़ी संख्या में साहित्यकार और हिन्दी प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री की 12 और 13 अक्टूबर की प्रस्तावित यात्रा को ले जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

क्यामुद्दीन अंसारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी,राष्ट्रीय स्वछता अभियान के तहत आरा शहर के सड़कों पर पसरी है गंदगी!प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को विफल कर रहे भाजपाई महापौर: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भारतीय नौसेना के दिवंगत एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई: बेंगलुरु में 25-27 मई को शताब्दी समारोह।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान केंद्रों के लिये मतदान दल रवाना,मतदान केन्द्रों में कूलर और आईसीयू की भी व्यवस्था।

rktvnews

हनुमानगढ़:प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, विद्युत विभाग ने निपटाए 159 प्रकरण, निगम को 30 लाख का राजस्व प्राप्त।

rktvnews

रांची:मनरेगा कोई योजना नहीं बल्कि ग्रामीणों के लिए रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम है : के श्रीनिवासन

rktvnews

Leave a Comment