RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : बेदमति को एक माह में ही मिली अनुकंपा नियुक्ति।

RKTVNEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )28 जून।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सरकार लोगों के हित में त्वरित कार्य कर रही है। समय सीमा के अंदर जरूरतमंद परिवार को अनुकंपा नियुक्ति मिल सकें, शासन इस पर लगातार प्रयास कर रही है। गरियाबंद जिले की बेदमति ध्रुव को आवेदन करने के 1 माह में ही अनुकंपा नियुक्ति मिली है। शासन की त्वरित कार्यवाही के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
गरियाबंद जिले की बेदमति ध्रुव के पति धानेन्द्र प्रताप ध्रुव ग्राम पंचायत सचिव थे। 3 जून 2024 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। 19 जून को श्रीमती ध्रुव ने जनपद पंचायत गरियाबंद में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने आवेदन में त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 माह के भीतर ही आवेदन के परीक्षण बाद 26 जून 2024 को उनकी अनुकंपा नियुक्ति स्वीकृत कर ली। अब श्रीमती ध्रुव को गरियाबंद जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मालगांव (प्रशासनिक) में पंचायत सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।
गौरतलब है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 27 जून को आयोजित जनदर्शन में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आए हुए आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

सोशल मीडिया लाइव से आमजन से रूबरू हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव!जनता की समस्याओं और सुझावों से हुए अवगत।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज रजौली प्रखंड के रजौली पूर्वी पंचायत में लोमस ऋषि पहाड़ी के पास जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में किया सिटी बस सेवा का शुभारंभ।

rktvnews

वाहन चालकों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान- संभागीय आयुक्त

rktvnews

अनहद कृति वार्षिकोत्सव: ‘विश्व-शांति, सहकार के सरोकार’ हिन्दी-गोष्ठी मियामी में।

rktvnews

मोतीहारी:खेलो इण्डिया तलवारबाजी प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment