RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समाज कल्याण विभाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक मुस्कान” की हुई प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जून।समाज कल्याण विभाग, बिहार के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के सौजन्य से “चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह निषेध तथा परित्यक्त बच्चों को कानूनी संरक्षण” विषय पर जन-जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक ‘ मुस्कान’ की प्रस्तुति की गई।
नाटक में बाल अधिकारों, बाल विवाह के दुष्परिणामों, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता तथा परित्यक्त एवं असहाय बच्चों को उपलब्ध कानूनी संरक्षण एवं सरकारी सहायता को विषय बनाया गया।जिला बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर के सहायक निदेशक श्री आलोक कुमार गौतम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी बच्चे के साथ शोषण, उपेक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह अथवा अन्य प्रकार की समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। विद्या कला उत्थान फाउंडेशन के संस्थापक श्री मुकेश कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक जन-जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना तथा परित्यक्त बच्चों को संरक्षण दिलाना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।
नुक्कड़ नाटक कलाकार श्री नागेश्वर नयन, श्री हरेंद्र, श्री दुर्गा प्रसाद एवं सुश्री मुस्कान कुमारी आदि रहे।

Related posts

राज्यपाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय के 78 वें स्थापना दिवस समारोह का किया शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय जिला न्यायपालिका सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लिया।

rktvnews

खैरागढ़:प्रेमचंद से परसाई तक : छत्तीसगढ़ के गांव सर्रागोंदी में साहित्य की गूंज।

rktvnews

नारनौल:अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित!जिला की बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:बबुरा में काशी बाबा पूजा महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

शोध पत्रिका ‘कला-वैभव’ कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर के हाथों विमोचित, कला-साधकों के लिए महत्वपूर्ण है यह किताब।

rktvnews

Leave a Comment