RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बेटे के हत्यारे का सजा होने के बाद ही श्राद्ध करूंगी : स्व भरत की मां

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।बिहार प्रदेश काॅंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक शिष्टमंडल शहीद भरत तिवारी के गांव बेलौटी पहुंचा। वहां पर भरत तिवारी के माता-पिता से प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तार से सारी बातें सुनी और कांग्रेस पार्टी से उनकी क्या उम्मीद है यह समझने का प्रयास किया। स्व भरत तिवारी की मां ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि मेरे बेटे के हत्यारे का जब तक सजा नहीं हो जाती मैं अपने बेटे का श्राद्ध नहीं करूंगी ‌। हत्यारे को सरकार और प्रशासन द्वारा बचाए जा रहा है। मेरे बेटे की हत्या कराने के बावजूद मेरे सारे परिवार पर गलत केश करके डराने धमकाने और साजिश रचने का खुलेआम प्रयास किया जा रहा है । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुझे राहुल गांधी जी और मलिकार्जुन खड़गे जी ने आपसे मुलाकात कर सारे हालात का जायजा लेने को भेजा है। हमारे नेता राहुल गांधी जी भी आपके परिवार से मिलना चाहते हैं । यह आपकी अकेले की लड़ाई नहीं है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ आपको न्याय दिलाने के लिए खड़ी है और संसद से सड़क तक इस बात को उठाया जाएगा । उन्होंने बिहार सरकार से मांग किया कि हत्यारे पदाधिकारी को अविलंब बर्खास्त कर उसे पर हत्या की मुकदमा चलाईं जाए।
उसके तुरंत बाद कांग्रेस पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह भी भरत तिवारी की परिजनों से मुलाकात की और इस विषय को गंभीरता के साथ सदन में उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस हत्या को अंजाम दिया है ।दोषी पदाधिकारी को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। शिष्टमंडल में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी पुर्व अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह पुर्व अध्यक्ष अशोक राम प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह साकेत तिवारी रामबचन तिवारी चितरंजन मुन्ना गोलु तिवारी प्रमोद राय संतोष पाण्डेय आदि रहे।

Related posts

दरभंगा में जीविका दीदियों ने संभाली मतदाता जागरूकता की कमान।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अलवर में किया विकास कार्यों का उद्घाटन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में की गई बढ़ोतरी पर दिव्यांगजनो ने की भेंट,जताया आभार।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग की बाधावादी नीति से विश्वविद्यालयों में न शांति न प्रगति:प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने “सतत विकास के लिए जैव-ऊर्जा: मामलों का अध्ययन और सर्वोत्तम तौर-तरीके” पर कार्यशाला आयोजित की

rktvnews

सुपौल: ईवीएम/वीवीपीएट के माध्यम से मतदान हेतु दिव्यांगजनों को कराया गया डेमो! ट्राई साइकिल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment