RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में उतरे कांग्रेसी ,की प्रेस वार्ता।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस को दी 3.5 करोड़ महंगी कार: कांग्रेस

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में आंदोलन को तेज करेगी कांग्रेस।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 30 सितंबर।आज दोपहर स्थानीय कांग्रेस के पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया हैं। प्रेस-वार्ता को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक वरिष्ठ नेता सह युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन यादव जी सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में मोदी-नीतिश की सरकार पूरे प्रदेश में पूराने बिजली मीटर को हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा रही है, परन्तु इस प्रीपेड स्मार्ट मीटर में कई बड़ी खामिया है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी और सरकार। षड्यंत्र के तहत आमजनता को लूटने का काम कर रही है।इसके बदले कमीशन के तौर पर आई०एस० अधिकारी संजीव हंस को 3.5 करोड का मर्सिडीज एवैच कार प्रीपेड मीटर कम्पनी गिफ्ट में दी है। ई०डी० के द्वारा जांच के क्रम में करोडों रूपये की अवैध सम्पत्ति होने के बावजूद भी संबंधित अधिकारी को निलंबित नहीं किया जाना, इसके पीछे डबल इंजन सरकार की मंशा स्प्ष्ट दिख रही है।
वार्ता में कहा गया की माननीय उच्च न्यायालय के अनुसार बिजली उपभोगताओं के सहमति से ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर बिजली विभाग लगा सकती है लेकिन बिहार में बिजली विभाग माननीय न्यायालय के आदेश को भी अनदेखा कर जबरजस्ती सभी घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रही है।
इस प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिहार प्रदेश कमिटी चरणवद्ध आंदोलन का शंख नाद कर दी है तथा इसको और भी गतिशील बनाने के लिए पार्टी पूरे प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाओ जनजागरण अभियान को और तीव्र करने की रूप रेखा तैयार कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी यह भी घोषणा करती है कि हमारी सरकार आने के बार प्रत्येक घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी।
संवाददाता सम्मेलन के उपरांत भोजपुर जिला कांग्रेस किमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में जिला समाहरणालय स्थित अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आज के कार्यक्रम को विराम दिया गया।
संवाददाता सम्मेलन एवं पदयात्रा कार्यक्रम में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, विहार प्रदेश कांग्रेस किमिटी से नियुक्त बतौर पर्यवेक्षक ललन यादव, अशोक यादव, सत्य प्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ शशि सिंह, रतन धमालिया, मालती पांडे,राकेश त्रिपाठी, जितेंद्र शर्मा, संतोष पांडेय, विजेंद्र यादव, सत्यनारायण सिन्हा, नागेंद्र मिश्र, बीरेंद्र मिश्र, हीरा दुबे, शिव शंकर चौबे, रंजय यादव, लालमोहन सिंह शत्रुघ्न, रबिंद्र यादव, उदय राम, शिव कुमार राम, शशि कांत तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, डॉ शिव नाथ पासवान, बिहारी सिंह, नंद लाल राम, घनश्याम चौधरी, सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 10 अगस्त 25

rktvnews

चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं बल्कि गंभीर चिंता पैदा करने वाली :शिवानंद तिवारी

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड वनाग्नि नियंत्रण के राज्यस्तरीय मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:मंत्री सूचना एवं जन-संपर्क विभाग ने प्रेस क्लब दरभंगा का किया निरीक्षण।

rktvnews

बंधन लाइफ की बीमा सेवाएं अब उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक की शाखाओं में उपलब्ध।

rktvnews

इंदौर के खातीपुरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : गंदगी के बीच तिल एवं गजक बनते पाए जाने पर फैक्ट्री में खाद्य कारोबार कराया गया बंद।

rktvnews

Leave a Comment