RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर एसपी ने कोईलवर थाने का किया निरीक्षण।

आरा/ भोजपुर 22 दिसंबर।आज भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा कोईलवर थाना का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने तमाम अभिलेखों की अद्यतन प्रगति को देखा उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश के साथ कांड निस्तारण में गति लाने लाने हेतु निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ता के अनुसंधान की समीक्षा की गई। सभी अनुसंधानकर्ता को एससी-एसटी, पोक्सो कांड का 60 दिन के अंदर तथा अन्य गंभीर कांडो का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देश दिया तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए भी चेताया। इस दौरान लंबित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तमाम दिशा निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त थाना अध्यक्ष और अन्य सभी अधिकारियों को प्रतिदिन की बेहतर पुलिसिंग के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश के साथ साथ सभी थाना को अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया।थाना के समस्त पदाधिकारियों एवं बल को भी बेहतर कार्यवाही को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अब प्रतिदिन सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर ही प्राथमिकी दर्ज करने ,तथा ऑनलाइन स्टेशन डायरी के कार्य को संपन्न करने एवं साथ ही वादी को प्राथमिकी की कॉपी अति शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छ पेयजल के लिए RO की इंस्टॉलेशन तथा पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के रहने वाले भवन की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

Related posts

भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता 16 दिसंबर से, आयोजन कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने लोक भवन में एसओएस बाल ग्राम,भीमताल के बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिवावक संघ ने के. के. पाठक के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

रामगढ़:आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:”हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत जनसंपर्क।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई, महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और मानवता के भले के लिए किया कार्य:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment