
कैमूर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून ।बिहार के लिए गर्व की बात है कि कैमूर जिले का डहरक विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छता एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन में देशभर के लगभग 14.75 लाख विद्यालयों के बीच 64वां स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। विद्यालय को उत्कृष्ट स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर, जल संरक्षण एवं विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता विकसित करने के लिए प्रतिष्ठित ‘स्वच्छ-हरित अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है। विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पौधरोपण, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला।यह सम्मान न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और समुदाय के सहयोग को दिया है।ऐसी उपलब्धि अन्य विद्यालयों को भी स्वच्छ एवं हरित वातावरण विकसित करने की प्रेरणा लेने की जरूरत है।
