RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के सभी लंबित स्वीकृति एवं ऑर्डरशीट जेनरेशन के मामलों का निष्पादन 10 अगस्त 2025 तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, सेल्फ सर्वे कोरॉबोरेशन के अंतर्गत सभी लक्षित परिवारों की पुष्टि अगले तीन दिनों में पूर्ण करने को कहा गया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन आवासों को तृतीय किश्त प्राप्त हो चुकी है, उनमें मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान कर कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। इसी क्रम में मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन सभी खेल मैदानों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।धूसर जल प्रबंधन से संबंधित सभी योजनाएं, जिनमें 80% कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें अगले 10 दिनों में अंतिम रूप से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत लंबित लाभुकों का पेयी क्रियेशन करते हुए 3 दिनों में भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, महादलित टोलों में निर्मित हो रहे व्यक्तिगत शौचालयों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उपलब्ध राशि के आलोक में स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मियों का मानदेय भुगतान (अप्रैल 2025 तक) अगले दो दिनों में पूर्ण कर, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं भुगतान प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।इसके अतिरिक्त, महादलित टोलों में आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम संगठन भवनों एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा 15वें वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर उपलब्ध राशि के प्रभावी उपयोग का भी निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह,अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,निदेशक डीआरडीए, डीपीओ मनरेगा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related posts

रामगढ़:जिला स्वास्थ्य समिति, रामगढ़ के खाते से अवैध वेतन भुगतान पर कार्यवाई को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय ने अपने टॉपर्स छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

जयंती ठाकुर को मुरमुरा उत्पादन से मिला आय संवृद्धि का जरिया।

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा जिला परामर्ष-सह-निबंधन केन्द्र नवादा का को औचक निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

दुमका:हड़िया-दारू से आत्मनिर्भरता तक : टोटो गाड़ी बनी सम्मानजनक आजीविका का माध्यम।

rktvnews

इन उपायों से कम हो सकती देश की जेलों में साल-दर-साल बढ़ती भारी भीड़- अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

Leave a Comment