RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को ले की बैठक।

चतरा/झारखण्ड 01 दिसंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने आज देर शाम पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन,अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 एवं लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया।
बैठक में सर्व प्रथम पूर्व के बैठक में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को इलेक्ट्रोल रोल के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु सभी बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया था। जिसकी आज समीक्षा की गई। और उन्होंने कहा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें। और 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं के चिन्हित कार्य और मतदाता सूची में नाम शामिल करने से संबंधित कार्यों को भी पूर्ण करें।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा कर कहा सभी संबंधित पदाधिकारी व कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं सेक्टर ऑफिसर अपने अपने स्तर से पूरी तरह से तैयारी कर लें जिससे निकट समय में किसी भीं प्रकार की समस्या ना हो।

Related posts

एस एस यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का नौवां वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा।

rktvnews

बेंगलुरु प्लास्टिक के खतरे से निपट रहा है।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों संग समन्वय-सह-समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

पटना:बोरा ढोने वाले मजदूर निर्धारित न्यूनतम मज़दूरी के लिए करेंगे प्रदर्शन।

rktvnews

झारखंड:प्रथम चरण में शांतिपूर्ण ढंग से लगभग 64.86 प्रतिशत हुआ मतदानः के. रवि कुमार

rktvnews

Leave a Comment