RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पूर्व विधायक ने अपने विधायक निधि से निर्मित पुल का किया उद्घाटन! जनता को किया समर्पित।

फीता काटकर पुल का उद्घाटन करते पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 जून। सोमवार को भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने अपने विधान सभा क्षेत्र के सहजौली गाँव मे धर्मावती नदी पर अपने विधायक निधि से निर्मित पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस पुल के बनने से जिस सुविधा की प्रतीक्षा इस क्षेत्र के किसान और ग्रामीण कर रहे थे, वो साकार हो गया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि इस पुल के निर्माण से सहजौली के किसानों को खेतों तक पहुॅचने मे काफी सहूलियत होगी। वहीं दूसरी तरफ बहोरनपुर एवं सूहिया पंचायत के लोगों का आवागमन भी सुगम हो जायेगा। उन्हें शाहपुर की तरफ आने मे आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह पुल केवल दो किनारों को नहीं जोड़ता बल्कि विकास, समृद्धि और लोगों की उम्मीदों को जोड़ने का कार्य करेगा। क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है जब गाँव, किसान और आम जन की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जायेगी। पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से शाहपुर को विकास, शांति और खुशहाली की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए मैं निरंतर प्रयास करता रहूॅगा। शाहपुर मे विकास और शांति ही मेरा संकल्प है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के अलावा मुखिया बीरबल सिंह, मुखिया बलिराम यादव, मुस्की यादव, जुबेर खान, पपलू सिंह, परशुराम यादव सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जिला समाहरणालय में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

नारनौल:28 तक चलेगा मेरी प्यारी लाडो अभियान! पिता पुत्री के अलावा दादा-दादी व नाना-नानी भी करेंगे बेटियों के साथ तक खुशी के पल शेयर।

rktvnews

बजट 2026-27 : आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति।

rktvnews

वैशाली:डीएम की सख्ती—गोरौल में अवैध पैथोलॉजी लैब पर औचक छापेमारी, 4 पर कार्रवाई की तैयारी।

rktvnews

त्रि-सेवा अभ्यास 2025 (टीएसई-2025) ‘त्रिशूल’ का समापन।

rktvnews

मलेरिया पीड़ित लिट्टीपाड़ा और सुंदरपहाड़ी गांवों का 8 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा पैदल और मोटरसाइकिल से दौरा कर वस्तुस्थिति से रूबरू हुए बाबूलाल मरांडी।

rktvnews

Leave a Comment