RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)19 जून। गुरुवार को जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, मनीष तिवारी, अपर समाहर्ता, वैभव कुमार सिंह, IAS प्रशिक्षु, यश कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह जिला, सभी अंचलाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, खनन विभाग समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जाए और अवैध रूप से खनिजों का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि खनन कार्य पूरी तरह से नियमों के अनुरूप हो और सरकार को राजस्व की हानि न हो। उन्होंने खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए। चेक पोस्ट और पिकेट पर वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा ओवरलोडिंग और बिना चालान के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को तत्काल जब्त किया जाए। इसके साथ ही रात के समय भी पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में खनन से संबंधित गतिविधियों की लगातार निगरानी रखें और किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर तत्काल रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स के सभी सदस्य आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। बैठक के अंत में उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि खनन कार्यों में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से समीक्षा बैठक करने और कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखा जा सकें।

Related posts

गढ़वा:जिला में युवा उत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने प्रगतिरत यूनिटी मॉल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में गति लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 का भव्य उद्घाटन- प्रवासी राजस्थानियों का वैश्विक महाकुंभ बना जयपुर।

rktvnews

IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छपरा वासियों ने निकाली मतदाता जागरूकता साइकिल रैली।

rktvnews

Leave a Comment