RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सारण:सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार।

RKTVNEWS/सारण (बिहार)26 जून।सारण साइबर थाना द्वारा सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करने वाला युवक को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक-28.05.24 को सारण साइबर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि बीरू कुमार उर्फ नागेन्द्र कुमार सिंह, पिता- मुन्ना सिंह, सा०-टेरवां मगरपाल, थाना- दरियापुर, जिला- सारण द्वारा एक विवाहिता का गंदा/ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात प्रकाश में आयी है। इस सम्बन्ध में सारण साइबर थाना कांड संख्या-168/24, दिनांक- 28.05.24, धारा- 354(A)/354(C)/354(D)/500/504/506/509 भा०८०वि० एवं 66 (E), 67,67 (A) IT एक्ट दर्ज किया गया। दिनांक- 25.06.24 को सारण साइबर थाना द्वारा काण्ड के नामजद अभियुक्त। बीरू कुमार उर्फ नागेन्द्र कुमार सिंह, पिता- मुन्ना सिंह, सा०- टेरवां मगरपाल, थाना- दरियापुर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया है।
सारण पुलिस ने सभी से निवेदन करते हुए कहा है की सोशल मीडिया (Facebook, Instagram Youtube, Twitter/X) पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, हिंसक, भ्रामक बाते एवं अफवाह नहीं फैलायें | ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है। सारण सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर ऐसे असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार ऐसे लोगो को चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता

बीरू कुमार उर्फ़ नागेन्द्र कुमार सिंह, पिता- मुन्ना सिंह, सा० टेरवां मगरपाल, थाना- दरियापुर, जिला- सारण

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

श्री अमन, पुलिस उपाधीक्षक सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना, पु०अ०नि० निरंजन कुमार, साईबर थाना, एवं थाना के अन्य कर्मी ।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने ठंड को देखते हुए विद्यालय के संचालन अवधि में किया बदलाव।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:04 सितंबर 26

rktvnews

भोजपुर: आरा में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के समक्ष मीटर रीडरों ने किया धरना प्रदर्शन,नियमित करने की उठाई मांग।

rktvnews

पटना:संगत-पंगत मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा ! दर्शकों ने जमकर किया रसास्वादन

rktvnews

छावनी क्षेत्रों को अन्य नगर पालिकाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए: उपराष्ट्रपति

rktvnews

गिरीश जौहर वितरण और राजस्व प्रमुख के रूप में ज़ी स्टूडियो में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment