RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)10 जून।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन की स्थिति का आकलन किया गया।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी संबंधित एजेंसियां योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
बैठक में कुछ एजेंसियों द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
समीक्षा के क्रम में विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण, सड़क, पुल-पुलिया सहित अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद अंतर्गत खनन प्रभावित जिले की सभी 153 पंचायतों के लिए आवश्यक विकास योजनाओं के चयन एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में भी निर्णय लिया गया, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट प्रभारी विनय कुमार, डीएमएफटी पीएमयू के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:भारतीय सेना, दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और एनडीएमए ने गर्मियों में अस्पतालों में आग की घटनाएं रोकने के उपायों पर राज्यों को संयुक्त सलाह जारी की।

rktvnews

दरभंगा:मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महालया के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दरभंगा: प्रेक्षागृह में डी.एम ने किया बी.एल.ओ. के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

राम-कृष्ण” कहना भारत की नागरिकता की अब होगी नयी शर्त।

rktvnews

Leave a Comment