
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जून। जनपद के प्रमुख भोजपुरी गायक श्री मुक्तेश्वर उपाध्याय का निधन रात्रि में हृदय गति रुकने के कारण हो गया है। इनके निधन का समाचार प्रातः काल मे मिलने से ही हित मित्र, साथियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्थानीय रहने के कारण ,मृदुल स्वभाव, हंसमुख चेहरा, सबसे उच्च प्रेम भाव से मिलना,और सबका मुस्कराकर हाथ जोड़कर अभिवादन इनका विशेष स्वभाव रहा है। गीत के क्षेत्र में इनका योगदान ,सुरीली आवाज और सर्वत्र पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाना नियति रही है। गायकी में अपनी पहचान बनाने वाले श्री उपाध्याय जी का अनेक संगठनों से विशेष लगाव रहा और सदैव अपनी उपस्थिति और भक्ति भजनों से सबको आह्लादित करते रहते थे। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव या अन्य कार्यक्रमों में लगभग 3 दर्शकों से अपने सुर ताल से समाज की शोभा बढ़ाते थे। श्री उपाध्याय कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रमना हनुमान मंदिर,मानस मंदिर, महादेवा हनुमान मंदिर, कलाकार संघ, कवि कैलाश स्मृति संस्थान,डा राम सुभग स्मृति संस्थान,सहित अन्य संगठनों से जुड़े रहे। इनके पुत्र बंटी भारद्वाज जी अखबार जगत से जुड़े हैं। इनके पिताश्री के निधन पर अखबार समूह से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है और इस दुखद वेला में सभी साथ हैं। भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भिखारी ठाकुर सामाजिक संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,महादेवा हनुमान मंदिर के डा दिनेश, नीरज कुमार केसरी, कांग्रेस के चितरंजन सिंह मुन्ना, मनोज कुमार,भाई बरमेश्वर, आनंद कुमार सिंह,सौरभ श्रीवास्तव, शमशाद प्रेम,समीर कुमार सहित अन्य रहे।

