RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:आचार संहिता लागू, निर्वाचन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

“पेड न्यूज और भ्रामक प्रचार पर कड़ी चेतावनी, सुरक्षित मतदान की अपील”।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)06 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के बाद सोमवार को जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह व पुलिस अधीक्षक, वैशाली ललित मोहन शर्मा की संयुक्तअध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और आचार संहिता पालन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम वैशाली के आठ विधानसभा में संपन्न होनी है।

अधिसूचना जारी होने की तिथि- 10.10.2025 (शुक्रवार),

नाम निर्देशन की अंतिम तिथि- 17.10.2025,

नाम निर्देशन पत्रों के समीक्षा करने की तिथि- 18.10.2025,

अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तिथि- 20.10.2025,

मतदान की तिथि- 06.11.2025

मतगणना की तिथि- 14.11.2025,

वह तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन संपन्न कर लिया जाएगा 16.11.2025 है।

मतदाताओं के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि
वैशाली के आठों विधानसभा अंतर्गत कुल पुरुष मतदाता- 1335155, कुल महिला मतदाता -1197242, थर्ड जेंडर- 66, कुल मतदाताओं की संख्या -2532463, लिंगानुपात- 897, पीडब्ल्यूडी की संख्या- 16887, 18 से 19 वर्ष के कुल मतदाता- 45250 है।
साथ ही उन्होंने साझा किया कि प्रत्येक विधानसभा वार महिला बूथों की संख्या- 05 व कुल -40, प्रत्येक विधानसभा में पीडब्लूडी बूथ की संख्या -01 , कुल -08 एवं मॉडल पोलिंग स्टेशन की कुल संख्या 32 है। आठ विधानसभा के लिए 07 डिस्पैच सेंटर व 02 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
वैशाली जिला अंतर्गत कुल बूथों की संख्या- 3106 एवं पोलिंग लोकेशंस की कुल संख्या -1430 है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा, “चुनाव आचार संहिता का पालन सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। पेड न्यूज, भ्रामक रिपोर्टिंग या अवैध प्रचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन इस पर कड़ी निगरानी रखेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया का सहयोग मतदाता तक सही और पारदर्शी जानकारी पहुँचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की पूरी तैयारी हो चुकी है और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष होगी।”
पुलिस अधक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव के दौरान हर केंद्र पर पुलिस और स्थानीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और तत्काल हस्तक्षेप की व्यवस्था की गई है। हमारी प्राथमिकता है कि मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो।” इस अवसर पर अपर समाहर्ता, वैशाली, विभिन्न विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, डी आई ओ, वैशाली, प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी, वैशाली, ओएसडी , डीपीआरओ सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी और कई मीडिया कर्मी भी मौजूद थे। जिला प्रशासन ने मीडिया से अपील की कि वे निर्वाचन संबंधी सही जानकारी जनता तक पहुँचाने में सहयोग करें और अफवाहों से बचाव सुनिश्चित करें, ताकि लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में मतदाता पूरी भागीदारी निभा सकें।
प्रेस कांफ्रेंस के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया परिसर में सरकारी योजनाओं और प्रचार-प्रसार के सभी बैनर और पोस्टर उतरवाए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन क्षेत्र में नियमों के खिलाफ किसी भी प्रकार के प्रचार को रोका जाए।
प्रेस नोट जारी होने के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता के साथ संपूर्ण जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS )की धारा 163 लागू हो गई है।
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्वक ,निष्पक्ष एवं पारदर्शी व भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

नारनौल:उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया छत्ता राय बाल मुकुंद दास के संरक्षण कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री आवास योजना फर्जीवाङा में महिला गिरफ्तार, गयी जेल।

rktvnews

भोजपुर:पूज्या गौरांगी गौरी का 28 अप्रैल से लभुआनी में होगा संगीतमय श्रीराम कथा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 मई 25

rktvnews

Leave a Comment