RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ 7.54 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी।

जयपुर/राजस्थान 02 जुलाई । प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए आयोजित महंगाई राहत कैम्प अपने उद्देश्य में पूरी तरह से सफल हो रहे हैं। अलग-अलग 10 योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक बचत, सामाजिक सुरक्षा तथा स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। कैम्पों में रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शनिवार शाम तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.54 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.91 लाख, मुख्यमंत्री निरूशुल्क बिजली योजना में 92.74 लाख, मुख्यमंत्री निरूशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.32 लाख, मुख्यमंत्री निरूशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.03 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.70 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.37 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.25 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.06 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.30 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.30 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुई है।

Related posts

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने बाजार समिति स्थित वर्ज़गृह एवं मैदान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

सबलगढ़-करौली को जोड़ने वाले 3 कि.मी. लंबे हाई लेवल ब्रिज का लोकार्पण।

rktvnews

बिहार सरस मेला: विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रजातियों का प्राकृतिक संसार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 मार्च 26

rktvnews

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बिहार का कर रही है बंटाधार: अमरेंद्र प्रताप सिंह।

rktvnews

गढ़वा: पर्यटक एवं तीर्थ स्थलों के विकास के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment