RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बहादुरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत चतरिया घाट पर निर्मित सीढ़ी घाटों व कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण जल संसाधन मंत्री ने किया।

दरभंगा/बिहार 01 जुलाई। दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखण्ड अंतर्गत चतरिया ग्राम में दुर्गा मंदिर के पास चतरिया घाट का माननीय जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री, बिहार सरकार संजय कुमार झा ने अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग चैतन्य प्रसाद एवं विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता के साथ चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 920 मीटर में इस घाट का निर्माण किया गया, जिसमें 50 मीटर का सीढ़ी घाट बनाया जा रहा है, नदी के किनारे फेवर ब्लॉक लगाया गया है,जिससे कटाव नहीं हो सकेगा।
मंत्री ने कहा कि 15 जुलाई तक हर हाल में यह काम पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में अवस्थित बाँध का सौन्दर्यकरण करा दिया जाए, बाँध के दोनों किनारे सड़क का निर्माण करा दिया जाए तथा बाँध के किनारे वृक्षारोपण करा दिया जाए, तो शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए यह वाकिंग ट्रेक बन जाएगा। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में भी सहयोग मिलेगी।
अपर मुख्य सचिव ने घाट के बीच-बीच में सीढ़ी बनाने की आवश्यकता बताई।
मंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कटाव निरोधक कार्य में व्यय किया जाता है, अगर एक ही बार इस तरह के स्थाई एवं ठोस संरचना का निर्माण करवा दिया जाए, तो हमेशा के लिए बाँध सुरक्षित हो जाएगा और देखने में भी खूबसूरत लगेगा।
उन्होंने कहा कि पहली बार जल संसाधन विभाग द्वारा बागमती नदी में बाँध की सुरक्षा के लिए सीढ़ी घाट का निर्माण किया जा रहा है। इस तरह का कार्य अझौल में भी किया गया।
उन्होंने कहा कि इस कार्य से क्षेत्रवासियों को छठ व अन्य त्योहारों में काफी सुविधा होगी, जिससे उनमें अपार हर्ष है।
स्थल निरीक्षण के दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद एवं अन्य वरीय अधिकारीगण के अलावा क्षेत्र के गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में डीसी मोनिका गुप्ता ने वितरित किए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर।

rktvnews

हिंदू बहुसंख्यकवाद के ख़तरों और चुनौतियों की शिनाख्त़ करती एक ज़रूरी किताब।

rktvnews

बक्सर:हमारी बच्चियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है एचपीवी का टीका, करेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव: जिला पदाधिकारी

rktvnews

विदेशी सैलानियों को भी भायी इंदिरा रसोई की थाली!भोजन के स्वाद, पौष्टिकता और गुणवत्ता के हुए मुरीद।

rktvnews

दरभंगा:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे अब 4-लेन – 178 करोड़ रुपए की लागत से होगा 38 कि.मी. सड़क का विकास कार्य।

rktvnews

Leave a Comment