RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कई डॉक्टर हुए सम्मानित!मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण हमारी पूंजी: डॉ हर्षवर्धन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 जुलाई। महादेवा हनुमान मंदिर आरा के तत्वावधान में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कई चिकित्सकों का सम्मान डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कई चिकित्सक उपस्थित रहे जिन्हें अंग वस्त्र ,हनुमान जी का फोटोग्राफ,माला देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ हर्षवर्धन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर की अपनी परंपरा के अनुसार हनुमान जी, प्रभु श्री राम पर माल्यार्पण, पूजा आरती और जय श्री राम, जय हनुमान जी के जय घोष से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए डॉ दिनेश ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज है।आज डॉक्टर बी सी राय ,बिधान चन्द्र राय जो बिहार पटना के रहने वाले थे उनका जन्मदिन और पुण्यतिथि भी है। बंगाल से इन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की लंदन से चिकित्सकीय डिग्री हासिल करने के बाद बंगाल आकर मरीजों की सेवा करने लगे।ये बंगाल के दूसरे मुख्य मंत्री रहे, इन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। इन्हीं की याद में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर चिकित्सकों का सम्मान और सेवा के प्रति हौसला अफजाई किया जाता है। वहीं डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मरीजों की सेवा ही हमारा धर्म भी है और कर्म भी। चिकित्सक के मन में मानवीय संवेदना और पीड़ा को कम करने की इच्छा होती हैऔर अधिकांश ऐसा ही करते हैं। मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण ही चिकित्सकों की पूंजी होती है।सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉक्टर हर्षवर्धन ,डॉक्टर विकास कुमार, डॉक्टर दशरथ सिंह,डा संदीप, मनोज कुमार, सहित विभू कुमार जैन,शुभम कुमार, हिमांशु केशरी आदि रहे। नीरज कुमार केशरी उपस्थित सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता।

rktvnews

बिहार: सारण:पैक्स निर्वाचन को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों एवं निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

रायपुर : द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 15 नवम्बर को थमेगा प्रचार प्रसार!70 विधानसभा सीटों में 958 अभ्यर्थी मैदान में, एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल।

rktvnews

पटना:पूर्वजों को याद कर उनके आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन

rktvnews

औरंगाबाद: डीएम ने राष्ट्रीय सद्भावना दिवस पर अधिकारियों व कर्मियों को आपसी सद्भावना के लिए प्रतिज्ञा दिलाई।

rktvnews

दानापुर आरपीएफ स्कॉट ने ट्रेन से बरामद की शराब!अज्ञातों ने किया पथराव।

rktvnews

Leave a Comment