RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बैंक ऑफ़ इंडिया एवं स्टार इंडिया यूनियन दाई-ईची लाइफ इंश्योरेंस के तत्वाधान पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बृहद जागरूकता गतिविधियों यथा प्रचार वाहन व नुक्कड़ नाटक मंचन आदि का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा 21सितंबर ।पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के कर-कमलों द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया एवं स्टार इंडिया यूनियन दाई-ईची लाइफ इंश्योरेंस के तत्वाधान पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बृहद जागरूकता गतिविधियों यथा प्रचार वाहन व नुक्कड़ नाटक मंचन आदि का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया, तदुपरांत फीता काटकर प्रचार वाहन का लोकार्पण तथा परिसर में जीवन बीमा की आवश्यकताओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया गया।
लोकार्पित प्रचार वाहन व नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा समस्त जिले में आगामी 12 दिनों तक भ्रमण तथा नुक्कड़ सभा आयोजित करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित सभी जानकारियां आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस बीमा योजना तहत 18 से 50 साल तक के व्यक्ति का ₹2,00,000/- तक का बीमा वार्षिक ₹436/- राशि पर किया जाता है। बीमा पॉलिसी के तहत बीमा कवर की आयु 55 साल तक होती है तथा दुर्घटना की स्थिति में प्रीमियम जमा होने से 24 घंटे में क्लेम प्रभावित हो जाता है, दुर्घटना में आंशिक अपंगता की स्थिति में ₹1,00,000/- तक का क्लेम किया जा सकता है।
उक्त अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रुति राज लक्ष्मी(भा.प्र.से), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एनोला लकड़ा, बैंक ऑफ़ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक मो.अनवर जमाल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक- बैंक ऑफ़ इंडिया दिवाकर सिन्हा, स्टार यूनियन दाई-ईची लाइफ इंश्योरेंस के स्टेट हेड इंद्रजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंचायती राज संस्थाओं की अनुसूचित जनजाति की महिला प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

भगवान विष्णु के 16वें अवतार हैं भगवान परशुराम : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

18वें एमआईएफएफ में पैनल चर्चा में सामाजिक परिवर्तन को गति देने के लिए वृत्तचित्रों की क्षमता पर चर्चा की गई।

rktvnews

आत्मिक शुद्धी त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण का पर्व है रमजान: सरफराज खान

rktvnews

भोजपुर:आरा में दिवंगत गायत्री सहाय की पुस्तक का विमोचन, साहित्यिक जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment