RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : इंडिया गठबंधन ने आयोजित किया धन्यवाद समारोह।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 जुलाई। लोकसभा चुनाव जीतने और संसद मे शपथ ग्रहण करने के बाद इंडिया गठबंधन द्वारा भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित कलकत्ता कम्पलेक्स परिसर मे धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया जिसमे आरा सांसद कॉमेरेड सुदामा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि, विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजू यादव उपस्थित थे। धन्यवाद समारोह मे महागठबंधन मे शामिल सभी दलों के प्रखंड अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिला पार्षद, मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष शिव प्रसन्न यादव तथा मंच संचालन सीपीआई(एमएल) के शाहपुर प्रभारी हरेंद्र सिंह ने किया। समारोह मे सांसद सुदामा प्रसाद, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, आरा लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजू यादव सहित अन्य वक्ताओं ने आरा लोकसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद कामेश्वर कुमार राज ने सांसद सुदामा प्रसाद को दिये आवेदन के माध्यम से फोरलेन पर बढ़ते दुर्घटनाओं को देखते हुए शाहपुर में सर्विस रोड बनवाने, बनाही रेलवे स्टेशन पर पूर्व की तरफ मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करवाने, शाहपुर के पूर्वी और पश्चिमी पोखरा पर छठव्रतियों के लिए सौंदर्यीकरण करवाकर छठ घाट का निर्माण करवाने तथा शाहपुर-बनाही जर्जर सड़क को बनवाने की मांग की है। धन्यवाद समारोह मे आरा लोक सभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, आरा लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजू यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष शिव प्रसन्न यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, मुखिया बीरबल यादव, मुखिया बलिराम यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रीकांत तिवारी, बीडीसी संतोष पासवान, मुख्य पार्षद जुगनू देवी, पूर्व मुखिया बुटेश्वर यादव, कोईलवर के जिला पार्षद रविंद्र कुमार, मोख्तर शाह, जितेंद्र चौबे, शिव अवतार प्रसाद, श्रीकांत मास्टर, मैनेजर यादव, गोपाल जी प्रसाद, ददन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लायेंगे : प्रधानमंत्री

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष”शिक्षक सम्मान”! मैरी मैडम ने सिखाया इंसानियत का पाठ:राकेश रॉय

rktvnews

भोजपुर:प्रो गुलाब फलाहारी प्राचार्य ने फहराया राष्ट्रध्वज।*

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में महाराष्ट्र के 4G कनेक्टिविटी डेटा प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोपाल:अंतर्राष्ट्रीय गौरेया दिवस पर क्विज प्रतियोगिता।

rktvnews

नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनर्स्थापन कार्य का उद्घाटन एवं दरभंगा एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण भी किया।

rktvnews

Leave a Comment