
RKTV NEWS/पटना ( बिहार)27 मई।आज वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य सह जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के सचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आत्मीय मुलाकात कर 2 सितम्बर 2005 के न्याय यात्रा के दौरान उनके साथ ली गई तस्वीर को उन्हें सप्रेम भेंट किया।
उस समय युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से डॉ विनोद कुमार सिंह ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया था तथा जिले से सम्बंधित 12 सूत्रीय माँग समर्पित किया था।
उन्होंने कहा की श्री नीतीश कुमार जी के साथ बिताए गये उन पलों को सोचकर भावुक हो जाता हूँ। जब मैं उनके आवास पर उनसे मिलने पहुँचा तो उन्होंने जो सम्मान दिया उसके लिए उन्हें दिल से आभार व्यक्त करता हूँ ।
