नगर रामलीला समिति द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हुए सम्मानित!पुरातन संस्कृति के वाहक हैं प्रभु श्री राम:जिलाधिकारी राजकुमार
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अक्टूबर।अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जल उठा रावण, जमकर हुई आतिशबाजी।रामलीला मैदान में किया गया रावण के पुतले का दहन।
बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजय दशमी हर्षोल्लास से मना।शहर सहित पुरे भोजपुर जिले में मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजय दशमी का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। मंगलवार की सुबह से ही देर रात तक लोगों ने दशहरा मेले का लुफ्त उठाया। छोटे-छोटे बच्चे, युवक -युवतियां अपने परिवालो के साथ नये-नये परिधान पहनकर मेला घूमने निकले।
मुख्य कार्यक्रम शहर के रामलीला मैदान में हुआ। जहां नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला के दौरान रावण वध का कार्यक्रम हुआ। जैसे ही रावण के पुतले में अग्निबाण लगा। लोगों ने तालियां बजाकर जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। रावण वध कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। विजय दशमी के अवसर पर श्री राम-रावण युद्ध के पश्चात विशालकाय रावण पुतला दहन सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
रावण पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजकुमार, एसपी प्रमोद कुमार यादव, डीसीसी विक्रम विरकर थे। इसके पूर्व नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव भाई बरमेश्वर एवं नगर रामलीला समिति अनुशासन कमेटी के संयोजक ने संयुक्त रूप से अतिथियों को पट्टिका पहनकर सम्मानित किया। संचालन वरीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर रेडकाॕस की सचिव डॉ. विभा कुमारी, प्रेम कुमार, सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभू केसरी, सह कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर, अविनाश प्रसाद, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, डी.राजन, कृष्ण कुमार (पत्रकार), संजीव कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश उर्फ बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, अनिल राज, निर्मल सिंह, कन्हैया जी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), संतोष कुमार सिंह (सचिव, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ), राकेश कुमार ‘धन्नू’, मनोज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन प्रकाश, संतोष कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार मिश्रा के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातनी सेना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


नगर रामलीला समिति द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हुए सम्मानित!पुरातन संस्कृति के वाहक हैं प्रभु श्री राम:जिलाधिकारी राजकुमार