RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: नुक्कड़ नाटक और गीत- संगीत के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)01 नवंबर। शुक्रवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से काली स्थान मुशहर टोली, विधानसभा ब्रह्मपुर (वार्ड संख्या 12), बक्सर में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में M/s भारती कला मंच, बक्सर के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक, संवाद और लोकगीतों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता विशेषकर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना था। कलाकारों ने अपने नाटक और गीतों के माध्यम से संदेश दिया कि “लोकतंत्र की पहचान, आपका मतदान।”
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आगामी 06 नवम्बर 2025 को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम 04 नवम्बर 2025 तक बक्सर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक एस. के. मालवीय एवं कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ के निर्देशन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी स्वीप कोषांग पदाधिकारी, बक्सर एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चन्द्र आर्य की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

अगर आप भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएँ, घट सकती है फर्टिलिटी- डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 फ़रवरी 25

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

राष्ट्रपति की हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति।

rktvnews

सहकारिता सम्राट सह पूर्व सांसद स्व अजीत सिंह के पुण्यतिथि पर उमड़ा जन सैलाब!सबका सहयोग और आशीर्वाद मुझे संबल प्रदान करता है:पूर्व सांसद मीना सिंह

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल, महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में काम रही महिलाओं से किया संवाद।

rktvnews

Leave a Comment