RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार अंजनी द्वारा हर घर झंडा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मई। रविवार को आरा नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मनोज कुमार अंजनी की अध्यक्षता में एवं ‘ हर घर झंडा ‘कार्यक्रम के नगर प्रभारी श्रीधर तिवारी की उपस्थित मे कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
हर घर झंडा कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यकर्ताओ एवं वरिष्ठ कांग्रेसीयो को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम के प्रभारी श्रीधर तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हम नगर के सभी वार्डो मे घर घर जाकर पार्टी का झंडा लगाने का काम करेगे और डबल इंजन की सरकार कि कमर तोड मंहगाई, बढती बेरोजगारी, पलायन पर सरकार के नाकामियों को उजागर करेंगे।अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मे नगरध्यक्ष मनोज कुमार अंजनी ने कहा कि आज हम आरा नगर के वार्ड संख्या 38 मे कार्यक्रम का शुभारंभ किए हर दिन हम अपने कार्यकर्ताओ के साथ हर घर झंडा कार्यक्रम जारी रखेंगे ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक यादव ने कहा कि आरा नगर मे इस कार्यक्रम का शुभारंभ सफल रहा। वार्ड 38 के आम जनता अपने मन से आकर कांग्रेस का झंडा अपने अपने घर पर लगा रहे है इससे यह साबित होता है कि सुबे में पार्टी के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।,बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबो का यह धर्म है की पार्टी के हर संदेश को हम बुथ स्तर तक के लोगो तक पहुंचाए, लोगो के उत्साह देखकर यह लगता है कि देश और बिहार से डबल इंजन कि सरकार फेल है आगामी बिहार विधान सभा चुनाव मे लोगो ने बदलाव का मन बना लिया है ।हर घर झंडा कार्यक्रम मे मनोज कुमार अंजनी, श्रीधर तिवारी, अशोक यादव, पन्नग कुमार त्रिपाठी, सुरज कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, धर्मराज पासवान, धनशयाम चौधरी, मो कौशर, अर्जुन राम, कृष्णा कुमार, मनीष कुमार, डब्लू श्रीवास्तव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिए ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने प्रतिष्ठित और बहुमुखी गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

द्रोपदी का डर और डर की द्रोपदी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment