RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

झारखंड: चतरा:मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन।

हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर मतदाताओं ने मै मतदान करूंगा बोर्ड पर किया हस्ताक्षर।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)29 अक्टूबर।मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप, सामान्य प्रेक्षक सिमरिया पट्टानशेट्टी रवि शुभाष, सामान्य प्रेक्षक चतरा अमरुतेश कालिदास, व्यय प्रेक्षक बुद्रुक गणेश बालासाहेब, पुलिस प्रेक्षक बी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया गया। मौके पर उपस्थित जिले के वरीय अधिकारी समाहरणालय परिसर के कर्मी, मतदाताओं ने सेल्फी पॉइंट के साथ सेल्फी खिचाई। वहीं उक्त मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। साथ ही आयोजित हस्ताक्षर अभियान में सभी ने शामिल होकर मै मतदान करूंगा बोर्ड पर हस्ताक्षर किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के मतदाताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान कराना है।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा/सिमरिया समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:मझीआँव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, उपाध्यक्ष पद का हुआ चुनाव।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण कुम्हारों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

गाजीपुर:हिन्दी को फूलों सा व्यवहार चाहिए, हिन्दी तुमको प्यार चाहिए : गजानंद शर्मा

rktvnews

बंधन बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़कर 2.88 लाख करोड़ रुपए हुआ।

rktvnews

अगर सभी विपक्षी दल चाहें तो वे धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार :सरयू राय

rktvnews

Leave a Comment