RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री का जबलपुर के डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 01 जुलाई। प्रधानमंत्री का जबलपुर के डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा दोपहर लगभग 2.15 बजे डुमना विमानतल आगमन हुआ। प्रधानमंत्री की अगवानी मिनिस्टर इन वेटिंग प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने की। प्रधानमंत्री दोपहर 2.30 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल जिले के लालपुर हेलीपेड के लिये रवाना हुए।

विमानतल पर प्रधानमंत्री का स्वागत केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  विनोद गोंटिया, सांसद राकेश सिंह, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, सुशील कुमार तिवारी “इंदु”, अशोक रोहाणी, नन्दिनी मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष वरकड़े, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, पूर्व महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले, प्रभात साहू एवं सुभाष तिवारी “रानू”, आशीष दुबे, अखिलेश जैन, अभिलाष पांडे, जी.एस. ठाकुर, शरद अग्रवाल एवं सुधांशु गुप्ता ने किया।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, जनरल ऑफीसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. दास, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, संभागायुक्त अभय वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक आर.आर.एस. परिहार, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक श्री टी.के. विद्यार्थी भी डुमना विमानतल पर मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: कांग्रेस के जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने की समाज कल्याण विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा, बोले- जून अंत तक आंगनबाड़ी में नियुक्तियां पूरी करें, जुलाई में सभी निर्माणाधीन केंद्र हों पूर्ण।

rktvnews

भोजपुर: साइबर फ्रॉड में शामिल 03 गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर: वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पटना प्रमंडल आयुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामले पर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी पर विधि-व्यवस्था को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

Leave a Comment