RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पश्चिमी चंपारण:जीविका दीदी करे पुकार-मतदान करना हमारा अधिकार”।

RKTV NEWS/पश्चिमी चंपारण (बेतिया)19 मार्च।25 मई को मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित कर रही हैं जीविका दीदियां।
लोकसभा चुनाव के तिथि की घोषणा होने के साथ ही जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान को और भी तीव्र कर दिया गया है।
स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल संघ की नियमित बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव में दीदी और उनके परिवार के वयस्क सदस्यों को अनिवार्य रूप से मतदान करने पर चर्चा कर उसके क्रियान्वयन की योजना बनाई जा रही है।
साथ ही साथ सभी जीविका दीदी ग्राम संगठन में सामूहिक रूप से शपथ भी ले रही हैं। ग्राम संगठन के पोषक क्षेत्र में रैली का आयोजन कर गाँव के लोगों से संवाद स्थापित कर वातारण निर्माण कर रही हैं।
ऐसे ही एक आयोजन में मधुबनी प्रखंड के कठार पंचायत के धवाहिया गाँव में धनलक्ष्मी ग्राम संगठन की बैठक सीमा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीमा देवी ने उपस्थित दीदियों को अनिवार्य रूप से परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान करने की अपील की। साथ ही साथ जीविका दीदियों ने “जीविका दीदी करे पुकार मतदान करना हमारा अधिकार” जैसे नारे लगा कर लोगों को मतों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक नीतेश कुमार ने जानकारी दी कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए जागरुकता अभियान कार्यक्रम को तेज़ कर दिया गया है। जीविका दीदी रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता जैसे आयोजन के अतिरिक्त अब घर-घर दस्तक देकर भी मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत ने ‘डिजिटल युग में गोपनीयता और मानवाधिकार सुनिश्चित करन, कॉर्पोरेट डिजिटल जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करना’ विषय पर एक खुली चर्चा का आयोजन किया।

rktvnews

ठेंगा मिला है ईडी को -तेजस्वी यादव ।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव के पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मार्च 25

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू में CFSL,साम्बा का शिलान्यास और विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF), मणिपुर सरकार और भारत सरकार के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते के बाद मणिपुर के नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट मणिपुर (NRFM) के नेता/कैडर हथियारों सहित UNLF में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment