RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:गलत न्यूज़ से समाज को नुकसान, इससे बचे मीडिया : डीजीपी

लोक भाषा बज्जिका और ऐतिहासिक धरोहरों पर सीरीज चलाएं मीडिया :जिलाधिकारी

RKTV NEWS/हाजीपुर(वैशाली)09 मार्च।पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि अभी भी लोग समझते हैं कि जो खबर प्रकाशित या प्रसारित हो रही है, वह सही है। अपने दर्शकों और पाठकों के भरोसा को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि मीडिया अपनी निष्पक्षता बनाए रखें। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। गणतंत्र की धरती वैशाली की मीडिया पॉजिटिव और रिस्पॉन्सिबल जर्नलिज्म की दिशा में मिशाल पेश करें।
वे शनिवार की शाम एक दैनिक समाचार पत्र के आयोजन में आज की मीडिया और वैशाली के ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाल रहे थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने कहा कि जीवन के अन्य क्षेत्रों की तरह पत्रकारिता में भी सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता नितांत आवश्यक है। एक जवाबदेह मीडिया विकास के लिए जरूरी है। बिना सक्षम पदाधिकारी की पुष्टि के या बिना उनके पक्ष को जाने अनजान हवाले से खबरों को चला देने से समाज में एक आवश्यक कन्फ्यूजन पैदा होता है। इससे बचना चाहिए।
उन्होंने कहा की बज्जिका एक प्राचीन लोक भाषा है। लोक भाषा के प्रयोग में अपनापन महसूस होता है। इसमें वहां की मिट्टी की खुशबू होती है। अब तो बज्जिका में शोध भी हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मीडिया लोक भाषा वाजिका को प्रोत्साहित करने के लिए अखबारों में सीरीज चलाएं। इसी तरह वैशाली के ऐतिहासिकता और पर्यटक स्थलों पर केंद्रित धारावाहिक भी चलाईं जाय।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां के लिए कई लोगों को ” वैशाली के गौरव ” से सम्मानित किया गया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, एसडीएम सदर राम बाबू बैठा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र नारायण सहित अनेक पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:निगम प्रशासन और महापौर की आरावसियों पर है कृपा,गंदी नालियों,टूटी सड़कों के बीच जीने को है मजबूर : क्यामुद्दीन

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

rktvnews

जशपुरनगर : उद्यान विभाग द्वारा चाय एवं उद्यानिकी फसलों की खेती हेतु किया जा रहा है अभिनव पहल।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:बचरी कॉलेज छात्रा अदिति सिंह गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित।

rktvnews

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की यूपीआई आधारित नगद निकासी सेवा।

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने नव-प्रवेशित स्नातकोत्तरों के लिए ‘संस्कार 2024’ ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment