RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सत्र के पहले दिन रोटरी क्लब आरा के 20 सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान!पीड़ितों की सेवा क्लब की प्राथमिकता:रो०संजीव गुप्ता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 जुलाई। रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में नए सत्र के शुभारंभ पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रोटेरियन संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक में संपन्न हुआ। उत्साहित बीस सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में अपना संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के सदस्यों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
क्लब के प्रमुख उपस्थित सदस्यों में श्री राममूर्ति प्रसाद, अवधेश पांडे ,डॉक्टर जीवेश कुमार, रामकुमार सिंह, गोपाल प्रसाद, संकेत गुप्ता ,आदित्य कुमार आदि रहें।
रोटरी क्लब ऑफ आरा के *नए पदाधिकारियों ने* अध्यक्ष रोटेरियन संजीव गुप्ता, सचिव पंकज प्रभाकर, कोषाध्यक्ष कृष्ण माधव अग्रवाल को इस सत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
अपने उद्गार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा की रोटरी इंटरनेशनल के मार्गदर्शन में वर्षों से पीड़ित मानवता की सेवा में रोटरी क्लब लगा हुआ है।पीड़ित मानवता की सेवा करने के लिए हम प्रयत्नशील है,जरूरतमंदों की पीड़ा कम कर सके ,इस सत्र के लिए प्राथमिकता है। वही पंकज प्रभाकर और कृष्ण माधव अग्रवाल ने कहा की हम सभी टीम भावना से मिलकर निर्धन और कमजोर वर्गो के आंसूओं को कम करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर *रेड क्रॉस सोसायटी के* चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह, सचिव डॉ विभा कुमारी,डा निर्मल कुमार सिंह,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, शमशाद प्रेम, सिद्धार्थ उर्फ बंटी,अशोक शर्मा सहित सभी टेक्निशियन आदि मौजूद रहे।
*रक्तदान करने वालों में* डॉक्टर श्रेय कुमार ,चंद्र भानु गुप्ता ,अमित आनंद, मनजीत आनंद, विकास कुमार, मनोज कुमार निराला, श्रीकांत कुमार, शैलेंद्र सिंह,हिमांशु कुमार, लालू कुमार, समीर कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विकास कुमार, विनय कुमार, जय वकेश कुमार, तुषार कुमार एवं विशाल आनंद रहे।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शहर की विधि-व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय के निदेशक डॉ नन्द कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प।

rktvnews

पटना:इस शहर में अब लाश और गिद्ध है बाक़ी ..: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बिहार:भोजपुर : जगदीशपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर:मध्य विद्यालय, राजपुर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पिथौरागढ़: प्रेक्षक लक्ष्मी एन ने स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण कर मतगणना स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment