RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर: राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम /वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 दिसंबर। आज भारत चुनाव आयोग के निर्देश पर भोजपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया,पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा ब्लॉक रोड,आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव की उपस्थिति में किया गया!इस निरीक्षण में पार्टी प्रतिनिधि की ओर से कांग्रेस के अशोक राम,माले से दिलराज प्रीतम, लोजपा से राजेश्वर पासवान,राजद से मंटू शर्मा,आप से अमित सिंह,जदयू से संजय चौधरी आदि मौजूद थे!
निरीक्षण के दौरान EVM/VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया!भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार EVM/VVPAT का भंडारण,रख-रखाव और सुरक्षा के संबंध में सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने EVM/VVPAT वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी और प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए!
निरीक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर लाल दास,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल,प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन,सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी EVM वेयरहाउस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

तीन दिवसीय स्किन ट्रीटमेंट एवं टूस फेशियल कार्यशाला का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

हॉकी महिला और पुरुष वर्ग का मैच आयोजित!16 हॉकी, खिलाड़ियों को प्रदान किया गया।

rktvnews

हम सब का इज्जत और सम्मान करते हैं : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखण्ड के पूर्वी गुंडी पंचायत में जन संवाद का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 जनवरी 26

rktvnews

नारनौल:मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment