RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:एमजीएम अस्पताल में पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त सख्त, प्रतिदिन 15 टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

अस्पताल में 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)25 मई।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने एमजीएम अस्पताल में पेयजलापूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि भीषण गर्मी के दौरान अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में पेयजल की कमी गंभीर विषय है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने उप नगर आयुक्त जेएनएसी को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल संकट को दूर करने हेतु प्रतिदिन 15 टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिया कि सभी वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, शौचालय एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर नियमित रूप से स्वच्छ जल उपलब्ध रहे तथा इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए।
उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल में स्थायी समाधान के रूप में चल रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। कार्य में अपेक्षित गति नहीं होने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को निर्देश दिया कि 15 जून तक हर हाल में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित कार्य एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, निदेशक एनईपी, एमजीएम के प्राचार्य, एमजीएम उपाधीक्षक, सहायक नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, अभियंता एवं कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:विधि व्यवस्था बिगाड़नेवालों व कानून को हाथ में लेनेवालो पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई।

rktvnews

राजस्थान:अनुसूचित जाति-जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन व अन्य पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार ऋण के लिए अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

लाड़ली बहना योजना से मध्यप्रदेश में हुई सामाजिक क्रांति – मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश और सिंगापुर, इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग-ग्रीन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सिटी सॉल्युशन्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील के महानिर्वाण की स्मृति में आयोजित हुआ पुण्योत्सव, साधकों ने सुनाई अनुभूतियाँ ।

rktvnews

भोजपुर: रजत जयंती के आयोजन को ले जनहित परिवार की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment