RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:आर वी एस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय द्वितीय पेयर गो राज्य प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

आरा‌/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त।30 अगस्त को आर वी एस पब्लिक स्कूल आरा के सभागार में दो दिवसीय द्वितीय पेयर गो राज्य प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।यह आयोजन गो एसोसियेशन ऑफ भोजपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय द्वितीय पेयर गो राज्य प्रतियोगिता तथा प्रथम सब जूनियर एवं जूनियर राज्य प्रतियोगिता 2024 25 होने जा रहा है ।इसकी जानकारी देते हुए भोजपुर गो एसोसिएशन के सचिव आकाश प्रतीक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. कांति सिंह द्वारा गो बोर्ड पर प्रथम चाल चलकर प्रतियोगिता के लिए बोर्ड रिलीज की गई। जिसके बाद विधिवत रूप से प्रतियोगियों के बीच में प्रतिस्पर्धा प्रारंभ हुई। शुक्रवार को सीनियर वर्ग में आयोजित किए गए मैचों में भोजपुर के आयुष और जिया की जोड़ी ने बक्सर के रोहित और अंजलि को,पटना के रामकृष्ण और अनुराधा की जोड़ी ने रोहतास के शुभम और अंजू को, जबकि गया के निशांत और रूपम की जोड़ी ने मुजफ्फरपुर के संकल्प और अनीता को हराया। जूनियर वर्ग के खेले गए मैचों में भोजपुर की अमृत दूबे और इकराहसन की जोड़ी ने पटना के आकाश और शालिनी को मात देकर अगले चरण में प्रवेश किया।
सब जूनियर वर्ग में खेले गए मैचों में जोजो और आकर्षिता की जोड़ी ने आरव और अन्विता को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। इससे पूर्व गो एसोसिएशन ऑफ बिहार की अध्यक्षा डॉ. कांति सिंह ने उद्घाटन भाषण में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 02 से 04 सितंबर 2024 तक आरा की धरती पर हो रही राष्ट्रीय पेयर गो प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया जायेगा। इस मौके पर डॉ विजयेश सिंह, डॉ शकील अहमद ,मुकुंद कुमार, सुनील कुमार प्रियता प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

झारखंड:अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अमर बाउरी बने नेता विधायक दल!विधायक जेपी पटेल विधानसभा में सचेतक बने

rktvnews

चतरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग।

rktvnews

लोजपा सहार प्रखंड के भतीजे की मृत्यु पर लोजपा भोजपुर शिष्ट मंडल ने परिजनों से मिल शोक और संवेदनाएं प्रकट की।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने सभी सीओ, एसडीओ, ए.टी.एम./बी.टी.एम. के संग वीडियो कॉन्फ्रेंस कर दिए आवश्यक निदेश।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध’ विषय पर गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पुणे:सरकार भारत को विश्व की फूड बास्केट बनाने की दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ रही : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment