
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 अगस्त।अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ भोजपुर पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई के तहत भोजपुर पुलिस के आरा नगर थाने ने . 25.53 ग्राम हिरोईन के साथ 03 हिरोईन तस्कर को गिरफ्तार किया है।
ज्ञातव हो की दिनांक-24.08.24 को समय करीब 17:45 बजे अपराहन में भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा नगर थानान्तर्गत मुहल्ला गौसगंज गांगी पुल के पास से मादक पदार्थ (हिरोईन) 03 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा तस्करी की जा रही है। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी तथा मादक पदार्थ तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० देवराज राय पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, आरा नगर थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० संजय कुमार, थाना आरा नगर थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 19:00 बजे गांगी के तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेंकिग करने के क्रम में 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर अपना मोटरसाइकिल घुमाकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगे, जिसे सशस्त्र बलों की सहायता से उक्त तीनो सवार व्यक्ति को पकड़कर उसकी विधिवत् तलाशी के क्रम में उनके पास से कागज में बंधा कुल 41 पुड़िया हिरोइन बरामद किया गया जिसे वजन करने पर 25.53 ग्राम हुआ। तत्पश्चात् उक्त हिरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आरा नगर थाना कांड सं0-534/24, दि0-25.08.2024 धारा-8 (c)/22(b)/25/29 NDPS Act. दर्ज किया गया।
बरामदगी
(i) हिरोईन-25.53 ग्राम (ii) मोटरसाईकिल-01 (iii) मोबाइल-02
गिरफ्तारी
(i) मो० सलमान असांरी, पिता मोहम्मद मुस्ताक, सा०-लालकोठी वार्ड नं0-13, थाना-दानापुर, जिला-पटना
(ii) सचिन कुमार, पिता-शंकर प्रसाद, सा०-दानापुर लाल कोठी, वार्ड नं0-03, थाना-दानापुर,जिला-पटना।
(ii) राहुल गुप्ता, पिता-रविन्द्र प्रसाद, सा०-न्यू कॉलोनी सुल्तानपुर, थाना-दानापुर, जिला-पटना।
