RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं की हुई विस्तृत समीक्षा।

पेयजलापूर्ति, प्रधानमंत्री आवास (शहरी), शेल्टर होम एवं डॉग शेल्टर संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)25 मई।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निकायों द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, शहरी आधारभूत संरचना एवं नागरिक सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के दौरान उप नगर आयुक्त, जेएनएसी ने बताया कि संपर्क पथ निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा दो ब्लॉक का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसमें 644 लाभुकों को शिफ्ट किया जाना है। अब तक 192 लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उपायुक्त ने नाली निर्माण कार्य को 31 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने तथा शेष लाभुकों को भी शीघ्र बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
शहर के विभिन्न बस स्टॉप की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को बस स्टॉप चिन्हित कर आवश्यकतानुसार मरम्मती कार्य कराने का निर्देश दिया, ताकि भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सैरात बाजारों के रेट फिक्सेशन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की स्थिति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि कुल 22 ड्राई जोन चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 12 क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजलापूर्ति की जा रही है। उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल में भी निर्बाध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नगर निकायों को साफ-सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कचरा निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
शहरी बेघरों के लिए संचालित शेल्टर होम की समीक्षा में उपायुक्त ने उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी शेल्टर होम में पेयजल की समस्या नहीं रहनी चाहिए। साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति, पंखों की मरम्मती एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में स्ट्रीट डॉग प्रबंधन एवं डॉग शेल्टर होम संचालन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी नगर निकायों में डॉग शेल्टर हेतु स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जेएनएसी क्षेत्र में डॉग शेल्टर संचालित किया जा रहा है। अन्य नगर निकायों में भी शीघ्र स्थल चयन कर डॉग शेल्टर प्रारंभ करने तथा स्ट्रीट डॉग के वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त नगर निकायों में स्ट्रीट लाइट की कार्यशीलता, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, नाला सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं वर्षा पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर नगर आयुक्त जेएनएसी समेत अन्य सभी नगर निकायों के सभी सहायक नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, सीएमएम, अभियंता व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

आम जनता को दिल्ली पुलिस साइबर अपराध और आर्थिक अपराध, केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (सीईआईबी), इंटेलिजेंस ब्यूरो और साइबर सेल, दिल्ली के नाम, हस्ताक्षर, मुहर एवं लोगो वाली फर्जी और जाली ई-मेल को लेकर सतर्क किया गया है ।

rktvnews

उमर खालिद, शरजील इमाम पर विपक्ष को रुख तय करना चाहिए।

rktvnews

बक्सर:अग्निकांड की घटनाओं से बचाव के संबंध में बैठक।

rktvnews

बयाना-रूपवास के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात! जनता से जो वादे किए, वो निभाए: मुख्यमंत्री

rktvnews

दरभंगा:नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में जागरूकता-सह-शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment