RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिलंबन

ग्वालियर:आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पड़ा भारी,सहायक ग्रेड-2 महेश शुक्ला निलंबित।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)09 अप्रैल।आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना जनजातीय कार्य विभाग के सहायक ग्रेड-2 महेश शुक्ला को भारी पड़ा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
सहायक ग्रेड-2 महेश शुक्ला के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी कि उनके द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली पोस्ट अपलोड की जा रही हैं। इस शिकायत की जाँच संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग से कराई गई। उप आयुक्त द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के साथ संलग्न महेश शुक्ला का स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं पाया गया। इस प्रकार स्पष्ट हुआ कि प्राप्त शिकायत सही है। इस आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान ने महेश शुक्ला को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ग्वालियर रहेगा। साथ ही नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Related posts

पीएम पोषण योजना में अब 6 रू का होगा अंडा/मौसमी फल।

rktvnews

इंदौर:उपभोक्ता शिकायत पर न्यू पलासिया क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई।

rktvnews

गढवा: उपायुक्त ने निर्वाचन, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग स्थित निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का किया निरीक्षण।

rktvnews

सत्ता, शहादत और सवाल: जलियांवाला बाग की आज की प्रासंगिकता।

rktvnews

राजस्थान:सिंधु सम्राट दाहिर सैन के 1312 वें बलिदान दिवस पर इंदौर में सिंधी संस्थाओं ने देवनानी का किया अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment